दुर्गापुर मे ठेका कामगार की बैठक 

✒️ संजय तिवारी चंद्रपूर (Chandrapur जिल्हा प्रतिनिधी)

चंद्रपूर( दि.3 जुलै ) :- नेताजी भवन,शक्ति नगर दुर्गापुर में ठेका कामगार की बैठक श्री शंकर खत्री,महामंत्री ठेका मजदूर यूनियन(WCL)HMS,इनकी अध्यक्षता में ली गई। जिसमें कोयला श्रमिक सभा के क्षेत्रीय अध्यक्ष घनश्याम यादव,केंद्रीय ऑल्टरनेट वेलफेयर बोर्ड मेंबर श्री देवेंद्र नागले,दुर्गापुर अध्यक्ष श्री नितिन गौरकर,श्री चेतन गौरकार,C-5 ठेका मजदूर यूनियन के कार्याध्यक्ष श्री प्रमोद लाटकर,कोषाध्यक्ष श्री संतोष यादव,उपाध्यक्ष श्री संजय शाही तथा अन्य ठेका मजदूर साथी की उपस्थिति में ठेका मजदूर यूनियन(HMS) चंद्रपुर क्षेत्र के अध्यक्ष के पद पर श्री रुद्रनारायण तिवारी और महासचिव पद पर श्री विलास जुनघरे इनकी नियुक्ति की गई।

आदरणीय श्री शिवकुमार यादव,केंद्रीय अध्यक्ष कोयला श्रमिक सभा,केंद्रीय उपाध्यक्ष हिंद मजदूर सभा,केंद्रीय सलाहकार बोर्ड सदस्य,ठेका मजदूर(नई दिल्ली) तथा श्री शरद धांडे,महामंत्री,कोयला श्रमिक सभा(HMS)WCL इनके नेतृत्व में ठेका कामगारों के अधिकार के लिए लड़ने का प्रण लिया गया।

*इंकलाब जिंदाबाद!*

*ठेका मजदूर सभा जिंदाबाद!*

*कोयला श्रमिक सभा जिंदाबाद!*

*HMS यूनियन जिंदाबाद!*