हिन्दी ब्राह्मण समाज द्वारा संगीतमय सुंदरकांड से भाव विभोर हुए भक्त गण

✒️ संजय तिवारी चंद्रपूर जिल्हा (Chandrapur प्रतिनिधी)

चंद्रपूर(दि.11 ऑक्टोबर) :- बाबुपेठ स्थित नरसिंह आखाडा के माँ शारदा मंडल में सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंडल के सभी लोग भक्तिरस में सराबोर हो आनंदीत हुए। हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशिय संस्था चंद्रपुर के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की प्रस्तुती अनुपम है। श्री हनुमानजी के चरित्र चित्रण में 

सुंदरकांड का महत्व भक्तों में विशेष रूप से सकारात्मक उर्जा का संचार करता है। सर्व विदित है कि कार्य पर विचार के साथ ही उसे मुर्तरुप देने के लिए कृति में उतारने के लिए आवश्यक सकारात्मक-रचनात्मक उर्जा तथा बल की प्राप्ति सुंदरकांड के पाठ से निश्चित ही संभव है। इसलिए कार्य सिद्धिं हेतु यथा संभव प्रति दिन सुंदरकांड का पाठ किया जाना उचित है। ऐसा संदेश हिन्दी ब्राह्मण समाज के संगठन मंत्री श्री सुभाष त्रिपाठी ने कहा। सुंदरकांड पठन कर्ता में मनमोहक सुर ताल से प्रस्तुती करने वालों में श्री शीतलाप्रसाद मिश्रा, श्री संदीप दीक्षित, श्री अशोक शर्मा, सुरेंद्र तिवारी, अनंत तिवारी जगदीश तिवारीजी,ब्रिजेश तिवारीजी । ढोलक की सुमधुर ताल की बागडोर मोहन दुबे तथा नवकिशोर कौशल पांडे ने ऐसी कसी की सभी मुग्ध हो गए।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन सचिव धिरेंद्र मिश्रा, महानगर सचिव रूपेश पांडेजी, महानगर संयोजक उमाशंकर पांडे, बाबुपेठ भाग के अध्यक्ष अभिलाष दुबे, भाग सचिव रोहन तिवारी, महेश पांडे, कृष्णकुमार त्रिपाठी ने प्रयास किए।

 माँ शारदा मंडल के आयोजकों ने आगे भी ऐसे संगीतमय सुंदरकांड जस गायन भजन के भक्तिमय कार्यक्रम रखने का मानस व्यक्त किया हैं। गायकों की अनुपम प्रस्तुती से श्रद्धालुओं में भाव जागृत हो जाते हैं। पुनः शिघ्र ही सुनने का सौभाग्य प्राप्त हो ऐसे मनोभाव व्यक्त किये।