चंद्रपुर में हिन्दी ब्राह्मण समाज बहुद्देशीय संस्था का सत्कार समारोह एवं आरोग्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न 

✒️ संजय तिवारी चंद्रपूर जिल्हा (Chandrapur प्रतिनिधी) 

चंद्रपुर(दि .28 ऑगस्ट) :- हिंदी ब्राह्मण समाज, बहुद्देशीय संस्था चंद्रपुर, द्वारा 25 अगस्त 2024 को सकल ब्राह्मण समाज के प्रावीण्य प्राप्त विद्यार्थियों के सम्मान हेतु एक भव्य सत्कार समारोह एवं नि:शुल्क आरोग्य शिविर का आयोजन सरदार पटेल महाविद्यालय चंद्रपुर में किया गया। इस अवसर पर सकल ब्राह्मण समाज के 100 से अधिक विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह के साथ ही, समाज द्वारा एक नि:शुल्क आरोग्य शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम—डॉ. प्रवीण पंत, डॉ. सुमेर रामावत, डॉ. अप्रतिम दीक्षित, डॉ. अभिषेक दीक्षित, डॉ. विनोद भट्ट, डॉ. मीनाक्षी मिश्रा, डॉ. संपदा अभिषेक दीक्षित—ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। इस शिविर से समाज के 200 से अधिक सदस्यों को लाभ मिला। पैरामेडिकल विशेषज्ञों ने बीपी, शुगर, ब्लड ग्रुप, यूरिक एसिड, Hba1c जैसे कई परीक्षण किए, जिनका लाभ 357 परिवारों ने उठाया। हिंदी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आरोग्य शिविर में आए सभी डॉक्टरों का साल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

 कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता, नागपुर के पूर्व महापौर श्री दयाशंकर तिवारी ने समाज के विद्वानों में एकता की कमी पर चिंता जताई, जो समाज की उन्नति में बाधा बन सकती है। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा *, ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सम्मानित कर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ।”साथ ही, उन्होंने ब्राह्मण समाज की वर्तमान स्थिति पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा, “जब भी ब्राह्मण शब्द का उल्लेख होता है, यह सोचकर दुख होता है कि कहीं न कहीं हम पीछे जा रहे हैं। ब्राह्मण शब्द तो है, किंतु ब्रह्मत्व कहाँ चला गया, यह चिंतनीय है।”उन्होंने ब्राह्मण समाज से अपने संस्कारों और संस्कृति को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

 मुख्य अतिथि श्री संजय मंगलप्रसाद मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक (खनन), वेकोली ने भी कार्यक्रम में महत्वपूर्ण उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. कीर्तिवर्धन दीक्षित ने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। 

इस आयोजन को सफल बनाने में मार्गदर्शक पं.मथुरा प्रसाद पांडे,पं.जगदीश तिवारी, पं.अनंत तिवारी,पं. अशोक मिश्रा, संस्था के संस्थापक अध्यक्ष पं. विनोद कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र शुक्ल, सचिव पं. धीरेन्द्र मिश्र, कोषाध्यक्ष पं. कृपाशंकर उपाध्याय, संघठन मंत्री पं. सुभाष त्रिपाठी, पं.रजनीश त्रिपाठी,पं. सुरेंद्र तिवारी, पं.शितला प्रसाद मिश्रा,पं. अशोक शर्मा, पं.उमाशंकर पांडे संयोजक महानगर,पं.दुर्गेश चौबे अध्यक्ष महानगर,पं. श्रीकांत मिश्रा युवा अध्यक्ष महानगर, पं. आलोक त्रिपाठी ग्रामीण अध्यक्ष,पं. सुबोध तिवारी युवा अध्यक्ष ग्रामीण,पं. जयप्रकाश द्विवेदी जिल्हा उपाध्यक्ष,पं. ओमप्रकाश पाठक,पं. सुनीत मिश्रा,पं.स्वतंत्र कुमार शुक्ला,पं. संदीप दीक्षित,पं. मिथिलेश पांडे,पं.अनिल पांडेय पं.श्रीकांत उपाध्याय,पं.अनिल पांडेय,पं.आनंद तिवारी,पं. सतीश मिश्रा,पं.मनोज मिश्रा,पं.सुनील मिश्रा,पं.राकेश तिवारी,पं. उमेश दुबे,पं. राकेश पांडेय,पं.राकेश मिश्र,पं.देवेंद्र शुक्ला,पं.सत्येंद्र दुबे,पं.प्रकाश उपाध्याय,पं श्यामलाल पांडेय,पं. संदीप शुक्ला, पं.राजा मिश्रा पं.शशिभूषण पांडेय, शैलेन्द्र द्विवेदी, विकास तिवारी,पं. पंकज पांडे, पं. शशी भूषण पांडे,पं. सुनील मिश्रा.

 सौ. पुनम झा संयोजिक( महिला प्रकोष्ट) चंद्रपूर जिला, सौ पद्मलता पांडेय महानगर संयोजिका,सौ.सुषमा शुक्ला अध्यक्ष महिला ग्रामीण,सौ.सुमन त्रिपाठी अध्यक्ष महिला महानगर,सौ. गायत्री तिवारी महानगर उपाध्यक्ष ,सौ. सविता मिश्रा जिल्हा सचिव, सौ.उषा उपाध्याय महानगर उपाध्यक्ष,सौ रीता पांडे संयोजिका आदि गुरु शंकराचार्य वेद आर्ष विद्या अध्ययन एवं शोध संस्थान,सौ दया द्विवेदी जिला सहसंयोजिका ने अथक प्रयास किया,इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन सौ. मिनाक्षी मनोज मिश्रा ने किया, प्रस्तावना श्री सुभाष त्रिपाठी ने प्रस्तुत की, और आभार प्रदर्शन श्री रूपेश पांडेय ने किया। इस आयोजन में जिले के 8 तहसीलों के पदाधिकारियों, वरिष्ठ सदस्यों, गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और इसे सफल बनाया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था.