बंगाली कैम्प में जय श्रीराम की गूंज.हर्षोल्लास से मनाई रामनवमी

46

✒️ संजय तिवारी चंद्रपूर (जिल्हा प्रतिनिधी)

चंद्रपुर,(दि.17 एप्रिल) :- आज श्रीराम नवमी पर बंगाली परिसर में जय श्रीराम की गूंज रही. बडे ही हर्षोल्लास के साथ रामनवमी मनाई गई. भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महानगर और भाजपा बंगाली आघाडी मोर्चा महानगर की ओर से उक्त आयोजन किया गया. 

भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा महानगर के अध्यक्ष रूद्रनारायण तिवारी और भाजपा बंगाली आघाडी मोर्चा महानगर के जिलाध्यक्ष चंदन पाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बडी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही.इस समय जय श्री राम के जय घोष के साथ पूजा पाठ अर्चना की गई और प्रसाद का वितरण किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में रूद्रनारायण तिवारी, चंदन पाल, राजेश यादव, प्रलय सरकार, आकाश मस्के, शिवम सिंह,भोलानाथ सरकार, विष्णू यादव एवं मित्र परिवार आदि का योगदान रहा.